Menu
blogid : 5843 postid : 946742

प्रधानमंत्री जी की मंध्य एशियाई देशो की यात्रा

सरोकार
सरोकार
  • 13 Posts
  • 4 Comments

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अभी अभी रूस और मध्य एशियाई देशो  उज़्बेकिस्तान, कज़ाकिस्तान, किर्गिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और तजाकिस्तान की यात्रा करके लौटे हैं।  देश भर में चर्चा जोरो पर है कि अपने प्रधानमंत्री जी केवल विदेशी दौरे पर रहते हैं।  लेकिन क्या हमें मालूम है कि इन देशो के दौरे से देश को क्या हासिल होने वाला है।  ये पांचो देशो का दौरा सामरिक और आर्थिक दोनों महत्व का है।  अभी मध्य एशिया देशो से हमारा पर्यटन तक ही सम्बन्ध है।  ऊर्जा के क्षेत्र में इन देशो के साथ बड़ी संभावनाएं हैं जो हमारी ऊर्जा पर पश्चिम एशिआई देशो पर निर्भरता को कम करेगी।  चीन बहुत तेज़ी से इन देशो में अपना व्यापार फैला रहा है।  नरेंद्र मोदी जी के इस दौरे से न केवल द्विपक्षीय व्यापार बढ़ेगा, ऊर्जा के नए क्षेत्रो में सांझीदार होंगे  बल्कि भारत की वैश्विक कूटनीति में भी स्थिति मजबूत होगी। आईटी, रिटेल और सेवा क्षेत्र में भारतीय उद्यमियों को नयी जमीन इन देशो में मिलेगी और हमारा निर्यात भी इन देशो के साथ बढ़ेगा।  इन एशियाई देशो से मेडिकल टूरिस्म, उच्च शिक्षा के लिए लिए भारत आने वालो की तादाद भी तेज़ी से बढने की सम्भावना है।  इस से भारत के राजस्व में भी अभिवृद्धि होगी।  इस महत्वपूर्ण क्षेत्र की अनदेखी पूर्व सरकारों की कूटनीतिक असफलता थी।

नयी सरकार की कई खामियां हैं लेकिन हर कदम ख़राब हो ऐसा नहीं है।  इसलिए प्रधानमंत्री जी की मध्य एशियाई देशो की यात्रा की आलोचना ठीक नहीं।
Tags:         

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply